पोता और पोती बचाने में खुद करंट से झुलसा; कोटा में हाईटेंशन लाइन से बस्ती में करंट से 1 मौत
कोटा, जुलाई 6 -- राजस्थान के कोटा जिले के अन्नतपुरा थाना इलाके में हाई टेंशन लाइन का इंसुलेटर टूटने के बाद करंट फैलने से एक महिला की मौत हो गई थी। करंट की चपेट में आने से 9 लोग भी झुलस गए थे। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। करंट की चपेट में आए एक शख्स ने बताया कि उसकी पत्नी, पोता और पोती करंट लगने से तड़प रहे थे। उनको बचाने वो भी करंट में कूद गया। हादसे की जानकारी मिलने के बाद कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा भी मौके पर पहुंचे। साथ ही अस्पताल में घायल लोगों से संदीप शर्मा ने मुलाकात की और चिकित्सकों को बेहतर उपचार करने के निर्देश दिए। यह हादसा शहर के अनंतपुरा थाना इलाके के बरडा बस्ती क्रेशर रोड इलाके में सामने आया था। यह भी पढ़ें- हाई टेंशन लाइन के इंसुलेटर में धमाके बाद घरों में फैला करंट, एक महिला की मौत विधायक संदीप शर्मा ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.