मधुबनी, जून 11 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। अपने पोते एवं पोती के मौत के सदमे में दादा का भी निधन हो गया है। केरबार गांव के 80 वर्षीय इन्द्रदेव पंडित की मौत बुधवार की शाम हर्ट अटेक से हो गयी। बताया जाता है कि इन्द्रदेव पंडित शौच क्रिया के बाद जब बिछावन पर सोने गये तो अचानक सीने में दर्द उठा। डाक्टर के बुलाने से पहले ही उनका प्राणांत हो गया। दादा इन्द्रदेव पंडित की मौत भीषण हादसा के ठीक एक सप्ताह बाद हुई है। परिजनों के मुताबिक मृतक प्रशांत कुमार 10 और रिंकू 14 तथा दादा इन्द्रदेव पंडित का मरने के बाद होने वाला श्राद्धकर्म अब एक साथ होगा। यह भी पढ़ें- पोता और पोती के वियोग में दादा की भी हुई मौत गौरतलब है कि केरबार गांव में 3 जून को जेसीबी से खोदे गये गड्ढे में डूबने से पांच बच्चों की मौत हो गयी थी।इनमें सगा भाई-बहन रिंकू कुमारी और प्रशांत कुमार...