गोड्डा, अप्रैल 11 -- पोड़ैयाहाट। पोड़ैयाहाट रेलवे स्टेशन मे लाइफलाइन एक्सप्रेस के तहत फिर इस बार निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।शुक्रवार को लाइफ लाइन एक्सप्रेस ट्रेन पोड़ैयाहाट के प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर खड़ी है। इंपैक्ट इंडिया फाउंडेशन लाइफ लाइन एक्सप्रेस प्रोजेक्ट के तहत 20 अप्रैल से 7 में तक निशुल्क सेवा दिया जायेगा।ओपीडी का समय सुबह 9:00 से शाम 4:00 तक रखा गया है।बताया कि नेत्र देखभाल (मोतियाबिंद और अपवर्तक त्रुटियां) 20 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक ओपीडी में देखा जाएगा।और सर्जरी 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक किया जाएगा।वहीं कान की देखभाल( मध्य कांड की सर्जरी और ऑडियोमेट्री ) 25 अप्रैल से 29 अप्रैल तक ओपीडी एवं 26 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सर्जरी की जाएगी।प्लास्टिक सर्जरी (कटे फटे होंठ और जलने के बाद संकुचन) को ओपीडी का समय 30 अ...