गोड्डा, मार्च 20 -- पोडै़याहाट। गुरूवार को पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से अपील किया।कहा रामनवमी चैती नवरात्र सौहार्दपूर्ण मनाएं। रामनवमी एवं नवरात्र में असामाजिक तत्वों के द्वारा हुड़दंग करने की सूचना प्राप्त होती है,तो पुलिस को वैसे असमाजिक लोगों की जानकारी दें। पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी।इस दौरान थाना प्रभारी महावीर पंडित पुलिस अवर निरीक्षक पप्पू कुमार मुकेश कुमार मनोकांत मंडल अनंल मरांडी डोमन राम रविंद्र राय सहीत पुलिस प्रशासन मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...