गोड्डा, मई 23 -- पोड़ैयाहाट। शुक्रवार को पोड़ैयाहाट पुलिस ने प्रेम प्रसंग के मामले पर नाबालिक आरोपी युवक को गिरफ्तार दुमका सुधारगृह भेज दिया है।और नाबालिक प्रेमिका को परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि नाबालिक प्रेमी युगल का प्रेम प्रसंग का मामला कई सालों से चल रहा था। बीते दिन नाबालिक प्रेमिका के पिता ने आवेदन देकर अपहरण का शिकायत दर्ज कराया था।आवेदन के आलोक पर प्रेमी युगल को बॉर्डर सीमा क्षेत्र के एक गांव से बरामद किया गया। प्रेमी युगल से पूछताछ के दौरान दोनों ने एक दूसरे के साथ रहने का निर्णय लिया।नाबालिक होने के कारण आरोपी युवक को थाना संख्या 65/26 के तहत मामला दर्ज कर दुमका जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- सहयोग विलेज से फरार किशोर का सप्ताह भर बाद भी नहीं मिला सुराग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...