गोड्डा, मई 27 -- पोड़ैयाहाट।एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के मोहानी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष में लाठी-डंडे से मारपीट हो गई।घटना में कुमोद यादव का सर फट गया और गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद घायल कुमोद यादव ने थाना में आवेदन देकर गांव के दिवाकर यादव, रजनीश यादव, रंजन यादव एवं पप्पू यादव पर आरोप लगाया है।जिसके बाद थाना कांड संख्या 67/26 के तहत उक्त चारों लोगों को आरोपी बनाया है।इस संबंध में थाना प्रभारी महावीर पंडित ने बताया कि आवेदन के आलोक में मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।चार लोगों को आरोपी बनाया है।पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...