गोड्डा, मार्च 20 -- पोडै़याहाट। गुरूवार को पुराना बाजार छठ घाट से चैती नवरात्र को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ चार घोड़े के रथ में निकाला गया। शोभायात्रा में 851 श्रद्धालु ने भाग लिया।शोभायात्रा मुख्य बाजार,बांझी रोड, बंगाली चौक,गायत्री नगर से चीर नदी चैती मां दुर्गा प्रांगण पहुंची।जहां कथा वाचिका किशोरी साक्षी दीदी साथ साथ शोभायात्रा में चली।इसके बाद विधि विधान के साथ कलशस्थापना के साथ नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस दौरान बाजार में चहल पहल का माहौल रहा।संध्या 7:00 बजे से 11:00 बजे तक लगातार कथा वाचिका द्वारा देवी कथा ज्ञान यज्ञ किया जाएगा। शोभायात्रा को सफल बनाने में कमेटी के सदस्य के साथ जनप्रतिनिधियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।पुलिस प्रशासन ने विधि व्यवस्था को ध्यान में रखत...