पोड़ैयाहाट फायरिंग कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
गोड्डा, जून 21 -- गोड्डा निज प्रतिनिधि । पोड़ैयाहाट पंचायत के मुखिया अनुपम कुमार पर 18 जून को हुए जानलेवा फायरिंग मामले का गोड्डा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने लगातार छापेमारी कर इस मामले में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार, कारतूस, बोलेरो वाहन और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार अनुपम कुमार के लिखित आवेदन पर पोड़ैयाहाट थाना कांड संख्या 75/2026, दिनांक 18 जून 2026 दर्ज किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) जे.पी.एन. चौधरी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। टीम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.