गोड्डा, जनवरी 11 -- गोड्डा। पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मटिहानी गांव में घटित सनसनीखेज हत्या कांड का गोड्डा पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया है। 7 जनवरी की रात हुई इस दिल दहला देने वाली घटना में पप्पू अंसारी नामक व्यक्ति की अज्ञात अपराधियों द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भय और दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था। हत्या की इस घटना को लेकर पोड़ैयाहाट थाना में कांड संख्या 06/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए गोड्डा के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार ने त्वरित संज्ञान लेते हुए एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) के गठन का निर्देश दिया। डीएसपी मुख्यालय जेपीएन चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के साथ साथ स्थानीय स्तर पर गहन पूछताछ और छानबीन शुरू की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.