गोड्डा, मार्च 29 -- गोड्डा। पोड़ैयाहाट में टोटो और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी। जिसकी वजह से तीन लोग बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों के इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां से एक की स्थिति नाजुक होने के बाद गोड्डा रेफर कर दिया गया। घायलों का इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...