घाटशिला, मार्च 23 -- पोटका। प्रखंड के सुदूर गांव पोड़ा तेंतला वन क्षेत्र में रविवार को जंगल दिवस का ग्रामीणों द्वारा आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रूप में गाजुड़ संस्था के संस्थापक जन्मेजय सरदार, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता जमशेदपुर असित कुमार पात्र, देवेंद्र महतो, एवं बिजन सरदार उपस्थित थे। अतिथियों ने कार्यक्रम में वन रक्षा के विषय में प्रकाश डाला। कहा कि वनरक्षा समिति के सभापति एवं सदस्य गण, एवं ग्रामीण वनों की रक्षा में जिम्मेदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि वन प्रकृति के मानव जीवन के लिए एक उपहार है। पृथ्वी में भूमि के लगभग 31 प्रतिशत वन है। वन मानव जीवन के लिए रीढ़ है। यह पृथ्वी के लिए हृदय के समान है। वन ग्लोबल वार्मिंग को रोकती है,वन पशु पक्षियों का आश्रय स्थली भी है।वनों में प्राकृतिक संसाधनों का भंडार है। यह पूरे विश्व मे...