चक्रधरपुर, सितम्बर 23 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर चक्रधरपुर पोड़ाहाट स्टेडियम मैदान में 30 अक्तूबर से श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन होगा। इसे लेकर सोमवार को चक्रधरपुर केरा मंदिर परिसर में आयोजन समिति चक्रधरपुर कोल्हान प्रमंडल की तैयारी बैठक अध्यक्ष प्रोफेसर नागेश्वर प्रधान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बताया गया कि चक्रधरपुर पोड़ाहाट स्टेडियम में 30 अक्तूबर से 5 नवंबर तक श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन होगा। इसका शुभारंभ कलश यात्रा के साथ होगा। 30 अक्तूबर की सुबह साढ़े आठ बजे चक्रधरपुर के मुक्तिनाथ घाट से 1008 महिलाएं एवं युवतियां विशाल कलश यात्रा निकालेंगी। यह कलश यात्रा पोड़ाहाट स्टेडियम में आकर समाप्त होगी। इसके बाद ओड़िया के प्रख्यात कथा ब्यास श्री पंडित जीतू दाश महाराज एवं उनके सहयोगियों द्वारा कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.