किशनगंज, दिसम्बर 23 -- पोठिया प्रखंड मुख्यालय से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर बना पोठिया रेफरल अस्पताल भवन बन कर जर्जर हो गया लेकिन इसका उद्घाटन नहीं हो सका। बताया जाता है कि 32 बेड का अस्पताल बनना था लेकिन उद्घाटन नहीं होने से लोगों का इसका लाभ नहीं मिला। जिसका मलाल यहां के लोगों को आज भी है। फिलहाल करोड़ों की लागत से निर्माण कराया गया रेफरल अस्पताल पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो चुका है। खाली जमीन पर अतिक्रमणकारियों का कब्जा हो रहा है। पोठिया प्रखंड के वरिष्ट नेता व पूर्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. जहांगीर आलम के मुताबिक वर्ष 1977 से पहले तत्कालीन विधायक मो. हुसैन आजाद अपने कार्यकाल के दौरान छतरगाछ में 70 बेड वाली रेफरल अस्पताल आवंटित कर कार्य प्रारंभ करा चुके थे। इसी बीच 1977 की जनता पार्टी का लहर में मो. हुसैन आजाद को चुनाव में पराजित हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.