किशनगंज, मई 9 -- पोठिया। निज संवाददाता केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के प्रशिक्षण केन्द्र स्थापना हेतु पोठिया प्रखंड के बुढ़नई पंचायत में 110 एकड़ चिह्नित जमीन को हरी झंडी मिल गई है। प्रस्ताव का प्रखंड व जिला स्तर पर हरी झंडी देते हुए प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय पूर्णिया भेज दिया गया है। जिसके बाद जमीन का हस्तांतरण की प्रक्रिया होगी और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का प्रशिक्षण केन्द्र खोलने व निर्माण की तैयारी की जाएगी। यह जमीन एक ही जगह पर बुढ़नई पंचायत में है। जो महानंदा नदी से लगभग 300 मीटर दूर है। पोठिया अंचल अधिकारी मोहित राज द्वारा 07 मई को प्रस्तावित सीआईएसएफ केंद्र तक पहुंचने हेतु सड़क की वर्तमान चौड़ाई की मापी एवं जमीन के आसपास बसे हुए 20 से 22 परिवारों के लिए विस्थापित हेतु जमीन का चयन कर जिला पदाधिकारी को इसकी रिपोर्ट सौंप...