किशनगंज, मार्च 6 -- पोठिया। निज संवाददाता पोठिया प्रखंड के सभी 22 पंचायतों में बुधवार को बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ होली पर्व मनाया गया। कहीं से किसी भी प्रकार का अप्रिय घटना की खबर नहीं है। इस दौरान पुलिस प्रसाशन की कड़ी चौकसी देखी गई। पोठिया प्रखंड भर मे रंगों का त्योहार होली उत्साह के साथ शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण मे बुधवार देर शाम संपन्न हो गया। होली को लेकर ग्रामीण इलाकों में उत्साह का माहौल रहा। सोमवार की रात होलिका दहन प्रखंड के अलग अलग स्थानों पर किया गया। होली पर वाहनों की आवाजाही नहीं होने पर सुनसान नजारा रहा जबकि होली खेलने वाले लोग जगह-जगह ढोल-नगाड़ा लेकर होली का गीत गाते हुए एक दूसरे से गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दे रहे थे। क्षेत्र में लोग काफी उत्साहित दिखे। इस प्रकार पोठिया प्रखंड के सभी 22 पंचायतों में रंगों का त्यो...