किशनगंज, फरवरी 28 -- किशनगंज। संवाददाता दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना अंतर्गत 28 फरवरी, शनिवार को पोठिया प्रखंड कार्यालय परिसर में रोजगार सह स्वरोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जीविका के माध्यम से पोठिया प्रखंड कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक इस रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। जीविका की जिला परियोजना प्रबंधक अनुराधा चंद्रा ने बताया कि इस रोजगार सह स्वरोजगार मेला में 18 से 35 वर्ष के युवा पंजीयन करा सकते हैं। जीविका के माध्यम से आयोजित इस मेला में पंजीकृत युवाओं को नियुक्ति प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चयनित किया जाएगा। साथ ही युवा, जिला ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में भी पंजीयन करा सकते हैं। मेला में कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों को ऑन द स्पॉट भी नियुक्ति पत्र वितरित किये जाएंगे। जीविका पोठिया प्रखंड परियोजन...