किशनगंज, अप्रैल 9 -- पोठिया। निज संवाददाता पोठिया थाना की पुलिस ने गोरुखाल पंचायत के दक्षिण फुलहरा गांव से अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जप्त किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर गश्ती के दौरान पुलिस वाहन को देख ट्रैक्टर चालक बीच सड़क पर ही ट्रॉली को हाड्रोलिक कर बालू गिराते हुए भाग रहा था। जिसे पुलिस टीम ने खदेड़ कर पकड़ा। बता दें कि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर पोठिया थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। अप्रैल माह में करीब एक दर्जन से अधिक अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों को जप्त कर खनन विभाग को जुर्माना वसूल कराया गया है। उक्त ट्रैक्टर पर लगभग एक सौ सीएफटी बालू लदा था। हालांकि ट्रैक्टर चालक ने आधे बालू को सड़क पर ही गिरा दिया। थानाध्यक्ष अंजय अमन ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.