लातेहार, जून 20 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड के पोटमाडीह खजुरतला गांव में शुक्रवार को संत जेवियर फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ।

प्रतिभागिता और उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने और उनके खेल कौशल को निखारने के उद्देश्य से आयोजित इस पचास हजारिया फुटबॉल टूर्नामेंट में गांव-गांव की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

पुरस्कार वितरण प्रतियोगिता में विजेता टीम को 21 हजार रुपये नगद एवं ट्रॉफी, उपविजेता को 14 हजार रुपये एवं ट्रॉफी, तृतीय स्थान प्राप्त टीम को 7 हजार रुपये तथा चतुर्थ स्थान प्राप्त टीम को 3 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए जाएंगे।

मैच की सारांश टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला खपरतला और गोठगांव नीचे टोली के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक रहे इस मैच में निर्धारित समय तक कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। ...