घाटशिला, जून 29 -- पोटका, संवाददाता। पोटका विधानसभा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए विधायक संजीव सरदार ने बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता के साथ जमशेदपुर में महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में क्षेत्र की बिजली समस्याओं के स्थायी समाधान और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नई ट्रांसमिशन व्यवस्था पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि चाईबासा से आने वाली पीजीसीआईएल की 400/220 केवी लाइन और चांडिल से आने वाली जेयूएसएनएल की 400/220 केवी लाइन को जोड़कर पांडरासोली में एक आधुनिक लाइन हब स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना पूरा होने के बाद पोटका, डुमरिया, मुसाबनी, राजनगर और घाटशिला क्षेत्र में लो-वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती की समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा।बेहतर बिजली आपूर्ति मेरी प...