घाटशिला, मार्च 31 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। 11 करोड़ रुपये की लगत से पोटका प्रखंड में बना सीएचसी सेंटर उद्घाटन से पहले ही जर्जर हो गया है। यह आरोप सोमवार को जेएलकेएम के जिला उपाध्यक्ष बिमल महतो और जिला सचिव शंकर भकत, प्रखंड अध्यक्ष बुद्धिनाथ मुर्मू, पूर्व प्रत्याशी बिलटू हंसदा के साथ पहुंची टीम ने निरीक्षण के दौरान लगाया है। टीम ने कहा कि इसकी जल्द ही शिकायत राज्यपाल और मुख्यमंत्री से की जाएगी। टीम ने कहा है कि यहां भवन के चारों ओर केवल दरारें ही नजर आ रही हैं। जबकि बाहर से दीवार टूट रही है। यहां डर के साए में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और मरीज जी रहे हैं। बिमल महतो ने कहा कि भवन निर्माण में निम्न कोटि की ईंटो और सीमेंट का उपयोग मुख्य कारण नजर आया है। इस भवन में बड़ी दुर्घटना होने की संभावना जताई जा रही है जो कि बहुत ही चिंताजनक है। वर्तम...