घाटशिला, मार्च 27 -- पोटका। प्रखंड क्षेत्र में श्री राम नवमी पर्व शुक्रवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। प्रखंड के हल्दीपोखर,हाता,कालिकापुर,धिरौल,बांगो, शंकरदा, बड़ा भूमरी,खैरपाल, रसूनचोपा,गंगाडीह सहित अन्य गांवों में बजरंगबली की पूजा अर्चना भक्तिभाव से किया गया। बजरंगबली का झंडा और पताका से पटा क्षेत्र भगवामय हो गया है। विजय बजरंग अखाड़ा हल्दीपोखर के द्वारा इस वर्ष भी धूमधाम से पूजा का आयोजन किया जा रहा है। पूजा में पूर्व विधायक मेनका सरदार, विभीषण सिंह सरदार, लाइसेंसी रतन सोनकर,अध्यक्ष संतोष मंडल, सचिव कृष्णा गुप्ता, कोषाध्यक्ष विजय केड़िया, उप मुखिया ओमप्रकाश गुप्ता, रोहित राम, अवधेश साहु, पंडित प्रमोद तिवारी, सहित सैंकड़ों भक्त उपस्थित थे। बजरंगबली सजकर शोभायात्रा निकाली हल्दीपोखर में नवमी पूजा उपरांत शोभायात्रा निकाली गई। विशाल बागती न...