जमशेदपुर, जून 18 -- पोटका विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में स्थानीय आदिवासी समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने और जल, जंगल, जमीन से जुड़े मुद्दों को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में पारंपरिक ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण पारंपरिक तीर-धनुष के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और स्थानीय लोगों की उपेक्षा, भूमि संबंधी मामलों तथा विकास योजनाओं में भागीदारी नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी कि यदि 15 दिन में उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो पोटका विधानसभा क्षेत्र में वृहद जनसभा और महापंचायत आयोजित कर लोकतांत्रिक आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी। बाद में ग्रामीणों और पारंपरिक ग्राम प्रधानों न...