पोटका में विकास कार्यों में आदिवासी समाज की भागीदारी की मांग को लेकर डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन
जमशेदपुर, जून 16 -- पोटका विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में स्थानीय आदिवासी समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने और जल,जंगल,जमीन से जुड़े मुद्दों को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में पारंपरिक ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन के नेतृत्व में करीब 300 ग्रामीण पारंपरिक तीर-धनुष के साथ उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और स्थानीय लोगों की उपेक्षा,भूमि संबंधी मामलों तथा विकास योजनाओं में भागीदारी नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। प्रतिनिधिमंडल ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो पोटका विधानसभा क्षेत्र में बृहद जनसभा और महापंचायत आयोजित कर लोकतांत्रिक आंदोलन की अगली रणनीति तय की जाएगी।
प्रदर्शन का कारण मंगलवार को पूर्व मुख्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.