घाटशिला, मई 17 -- पोटका।  प्रखंड मुख्यालय में शनिवार को झारखंड सरकार के पशुपालन विभाग की अति महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री पशुधन वितरण योजना के तहत किसानों के बीच बकरी एवं बतख (चूजा) का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक संजीव सरदार ने कुल 17 लाभुक किसानों के बीच पशुधन का वितरण किया। योजना के तहत छह किसानों को 10-10 बीमाकृत बकरी, टब, मग एवं कृमिनाशक दवा उपलब्ध कराई गई, जबकि 11 किसानों को प्रति किसान 30-30 बतख चूजों का वितरण किया गया।  कार्यक्रम में बीडीओ अरुण कुमार मुंडा, पशुपालन पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार, बीटीएम कौशल झा, प्रधान लिपिक संजय कुमार, पशुधन सहायक राजकुमार साहू, वैष्णवी इंटरप्राइजेज के अख्तर हुसैन समेत विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।  यह भी पढ़ें- सारठ में चार लाभुकों के बीच बकरी वितरण

हिंदी हिन्...