जमशेदपुर, जुलाई 18 -- पोटका प्रखंड में बढ़ रहे मलेरिया के मामलों और इससे हो रही मौतों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने रोकथाम की रणनीति को गांव स्तर तक पहुंचाने का फैसला किया है। अब अभियान में ग्राम प्रधानों और सहिया साथियों को भी सक्रिय भूमिका दी गई है। उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर शुक्रवार को प्रखंड सभागार में अंचल अधिकारी निकिता बाला की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित कर उन्हें मलेरिया उन्मूलन अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिया में 1012 की जांच, एक भी मलेरिया पॉजिटिव नहींग्राम प्रधानों की बैठक बैठक में जिला भीबीडी पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धावड़िया ने कहा कि मलेरिया पर नियंत्रण केवल स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से संभव नहीं है। जनप्रतिनिधियों और समुदाय के सहयोग से ही संक्रमण को तोड़ा जा सकता है। ...