घाटशिला, अप्रैल 23 -- पोटका प्रखंड कार्यालय में बुधवार को सामाजिक संस्था युवा (यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन) द्वारा रीबिल्ड इंडिया फंड के सहयोग से बाल विवाह के विरुद्ध एक प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर संवाद स्थापित करना था। कार्यक्रम में प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर चन्द्रकला मुंडा ने स्वागत भाषण से दिया। इस अवसर पर पंचायती राज पदाधिकारी मनोज सिन्हा, थाना के सब-इंस्पेक्टर कानूराम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की प्रीति रॉय सहित विभिन्न पंचायतों के सहिया साथी, वार्ड सदस्य एवं स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे। संस्था की सचिव वर्णाली चक्रवर्ती ने कहा कि संस्था ग्रामीण क्षेत्रों में किशोरियों और महिलाओं के स्वास्थ्य,...