चक्रधरपुर, मार्च 9 -- चक्रधरपुर। रांची- चाईबासा मुख्य मार्ग एनएच-75 चक्रधरपुर शहर के पोटका स्थित सफेद गिरजा के सामने रविवार रात करीब 8 बजे तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जब बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए। जिसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी सवार मानसिंह (24 वर्ष), जो पोटका के इंचिंडा साई का निवासी है। सफेद गिरजा के समीप सड़क पर अपने गाड़ी मोड़ रहा था। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी और बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरो...