सराईकेला, अक्टूबर 6 -- खरसावां। झारखंड के बेरोजगार युवाओं को अमीन के क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पोटका प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सहयोग से कौशल अमीन तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। नव भारत निर्माण संस्थान के निर्देशन में होने वाले इस प्रशिक्षण के लिए नामांकन प्रक्रिया 5 अक्तूबर से शुरू हो गई है, जो 15 अक्तूबर तक चलेगी। प्रशिक्षण के लिए नामांकन सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक कराया जा सकता है। प्रशिक्षण का शुभारंभ 18 अक्तूबर से होगा। प्रशिक्षण की अवधि दो माह निर्धारित की गई है। प्रत्येक रविवार को तीन घंटे की कक्षा होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...