जमशेदपुर, जून 26 -- रेड क्रॉस सोसाईटी और यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड सीएसआर के तहत पोटका प्रखंड के डोमजूडी पंचायत भवन में 30 जून को ग्रामीण स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन करेगी। निःशुल्क स्वास्थ्य और नेत्र शिविर से आसपास के सैकड़ो ग्रामीणों को विभिन्न तरह की जांच की सुविधा मिलेगी। रेड क्रॉस के सचिव विजय कुमार सिंह तथा यूरेनियम कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के स्थानीय पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों से शिविर में भाग लेने हेतु आग्रह किया है। इधर 28 जून को रेड क्रॉस द्वारा साकची भवन में दिन भर युवाओं के लिए रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- 30 को आयोजित होगा नेत्र शिविर यह भी पढ़ें- रक्तदान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल होने की अपील

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...