घाटशिला, जून 25 -- पोटका प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को उपायुक्त, उप विकास आयुक्त तथा अपर उपायुक्त पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आवश्यक जानकारी दी। अधिकारियों ने एसआईआर से जुड़े कार्यों की प्रगति पर चर्चा करते हुए सभी पक्षों से सहयोग की अपील की। इसके बाद उपायुक्त ने अंचल एवं प्रखंड कार्यालय के विभिन्न कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा प्रशासनिक कार्यों की स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर मुंडा समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- राजनीतिक दलों व मुखियाओं क...