घाटशिला, मार्च 18 -- पोटका, संवाददाता। पोटका विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विधायक संजीव सरदार ने झारखंड विधानसभा में 2 उच्च विद्यालयों में शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया। शून्यकाल के दौरान उन्होंने सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक प्रशासनिक समस्या नहीं, बल्कि हजारों छात्रों के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भारी कमी से कई विषयों की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रही हैं। इससे न केवल छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता में भी लगातार गिरावट आ रही है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी विशेष रूप से इससे प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि आवश्यक शिक्षकों की शीघ्र नियुक्ति कर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए।

हिंदी हिन्...