पोटका के चार 2 स्कूलों में बनेंगे फिजिक्स, केमिस्ट्री एवं बायोलॉजी लैब, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास
घाटशिला, अगस्त 24 -- जादूगोड़ा। झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत पोटका प्रखंड के अपग्रेड गवर्नमेंट 2 विद्यालय हल्दीपोखर में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी लैब निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक संजीव सरदार ने किया। इसके साथ ही जादूगोड़ा, मानपुर और सानग्राम के विद्यालयों में बनने वाली विज्ञान प्रयोगशालाओं का भी संयुक्त रूप से शिलान्यास किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विधायक के प्रति खासा उत्साह दिखा। छात्रों ने उनके साथ तस्वीरें लीं और अपनी समस्याएं भी साझा कीं। विधायक ने मौके पर संबंधित अधिकारियों से बात कर कुछ समस्याओं का समाधान कराया और अन्य के जल्द निराकरण का आश्वासन दिया।विधायक ने कहा कि आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाओं से विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक शिक्षा का बेहतर अवसर मिलेगा। उन्होंने छात्रों से मन लगाकर पढ़ाई करने की अपील क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.