रांची, मार्च 14 -- रांची। विधायक संजीव सरदार के नेतृत्व में पोटका स्थित पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने शनिवार को झारखंड विधानसभा की कार्यवाही देखी। इस दौरान छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो से मुलाकात की। अध्यक्ष ने छात्राओं को शिक्षा का महत्व बताते हुए कड़ी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यालय के शिक्षक और कई विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...