घाटशिला, अगस्त 16 -- पोटका। पोटका प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों और निजी संस्थानों में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई। इसके बाद राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में प्रमुख सुकुरमनी टुडू और बीडीओ अरुण कुमार मुंडा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। मौके पर सीओ निकीता बाला, बीपीआरओ मनोज सिन्हा समेत पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं सीएचसी, पोटका व कोवाली थाना सहित विभिन्न पंचायतों में भी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने तिरंगा फहराया।हल्दीपोखर पूर्वी, पश्चिमी, तेंतला, जुड़ी, चाकड़ी, रसूनचोपा, हरिणा, नारदा और हेंसलबील पंचायत में मुखियाओं ने ध्वजारोहण किया। यह भी पढ़ें- Adityapur News: 80वें स्वतंत्...