घाटशिला, फरवरी 23 -- पोटका : सारसे में वीर शहीद दुसा-जुगल जयंती पर्व आयोजित पोटका, संवाददाता । प्रखंड के रसुनचोपा पंचायत के सारसे ग्राम में सोमवार को वीर शहीद दुसा-जुगल जयंती पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वीर शहीद दुसा-जुगल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीदों को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में पोटका विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक ने कहा कि इस तरह के आयोजन से गांव के साथ-साथ पूरे समाज को एक अलग पहचान मिलती है। उन्होंने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि युवाओं को उनकी प्रेरणा से समाज और क्षेत्र के विकास में आगे आना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में हिमांशु सरदार, अभिजीत सरदार, लखीराम सरदार, इंद्रजीत सरदार, शिव सरदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण सक्रिय रहे। इस दौर...