घाटशिला, मार्च 6 -- पोटका, संवाददाता । प्रखंड के जुड़ी पंचायत अंतर्गत टोला प्रेमनगर गांव में होली का पर्व बुधवार को बड़े ही हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव के बच्चे, बुजुर्ग, पुरुष एवं महिलाएं सभी होली के रंग में रंगे नजर आए। पूरे गांव में खुशियों और उत्सव का माहौल बना रहा। होली के दिन लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। गांव के लोगों ने पारंपरिक होली गीत गाते हुए टोली बनाकर एक-दूसरे के घरों में जाकर होली की बधाई दी। इस दौरान लोगों ने घर-घर जाकर पारंपरिक व्यंजन जैसे पुरी और पुआ का आनंद भी लिया।कई स्थानों पर साउंड सिस्टम लगाकर होली के गीत बजाए गए, जिस पर युवाओं और बच्चों ने जमकर नृत्य और गायन किया। चारों ओर रंग, संगीत और उल्लास का माहौल देखने को मिला। गांव के लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.