घाटशिला, जून 10 -- पोटका। कोवाली थाना क्षेत्र के हेंसड़ा गांव निवासी श्यामा प्रसाद बेरा की थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव की ओर से कथित मारपीट व झूठे मामले में फंसाने की धमकी सहित रुपये मांगने का आरोप थम नहीं रहा। पीड़ित बेरा की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर रेफर किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। मंगलवार को  विधायक संजीव सरदार ने मामले पर संज्ञान लेते हुए एमजीएम अस्पताल पहुंचे और पीड़ित श्यामा प्रसाद बेरा का हालचाल जाना। विधायक ने कहा कि जिस व्यक्ति के खिलाफ पूर्व में कोई आपराधिक मामला या शिकायत नहीं रही। उसके साथ इस प्रकार की कथित बर्बरता बेहद चिंताजनक और निंदनीय है।पत्रकारों यह भी पढ़ें- आरोप: कोवाली थाना प्रभारी ने पीता को पीटा, झूठे केस में फंसाने की दी धमकी से बातचीत में विधायक न...