घाटशिला, दिसम्बर 12 -- पोटका, संवाददाता। कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर-कोवाली मुख्य पथ पर स्थानीय गंगाडीह नागा पुलिया के समीप दो बाइक सवार में सीधी टक्कर होने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार शाम की है। घायलों के नाम सोनू सरदार व सुखलाल मुंडा (लखनसाई निवासी) और विष्णु प्रमाणिक हैं। सोनू व सुखलाल रोजाना की तरह प्राइवेट जाब कर घर लखनसाई लौट रहे थे, जबकि विष्णु कोवाली से हल्दीपोखर जा रहे थे। घटनास्थल पर मोड़ होने के दोनों बाईक में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर से तीनों को गंभीर चोट लगी है। सूचना पाकर कोवाली थाना के सब इंस्पेक्टर अजंता महतो व रिजवान घटनास्थल पहुंचे एवं वाहन की व्यवस्था कर घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल जमशेदपुर भेजा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...