घाटशिला, मार्च 15 -- पोटका, संवाददाता। केजीबीवी (कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय) पोटका की 31 छात्राओं ने झारखंड विधानसभा का शनिवार को शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने विधानसभा परिसर का अवलोकन किया व तीन घंटे तक सदन की कार्यवाही देखी। ये सभी छात्राएं अपने विद्यालय की बाल संसद की सदस्य हैं। शैक्षणिक यात्रा के माध्यम से छात्राओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था को करीब से समझने का अवसर मिला। विधानसभा के भ्रमण के दौरान छात्राओं ने देखा कि किस प्रकार विधानसभा में जनप्रतिनिधि जनहित के मुद्दों को उठाते हैं और उन पर चर्चा कर निर्णय लिए जाते हैं। छात्राओं ने कहा कि झारखंड विधानसभा की यह शैक्षणिक यात्रा उनके लिए बेहद प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रही। वहीं, छात्राओं को झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने अपने कक्ष में आमंत्रित किया। इस दौरान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.