रामगढ़, मई 27 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। पोटंगा में मंडा पूजा की तैयारी अंतिम चरण में है। यहां 6 मई को मंडा पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। इसको लेकर शिव मंदिर प्रांगण में बुधवार को मंडा पूजा समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष जीतन मुंडा और संचालन समिति सचिव अकल मुंडा ने किया। बैठक में मंडा पूजा को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा हुई और सर्वसम्मति से कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। निर्णय लिया गया कि 29 मई को मंडा पूजा का हवन होगा, 30 मई से मंडा जगना कार्यक्रम प्रारंभ होगा तथा 31 मई को पट शादी की रस्म संपन्न कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- रामगढ़ कैंट में 13-14 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा मंडा पूजा महोत्सव, कमिटी का गठन वहीं 6 जून को मंडा पूजा मेला आयोजित किया जाएगा और 7 जून को पूजा का समापन होगा। बैठक में पूजा एवं मेले के आयोजन को...