नई दिल्ली, जुलाई 24 -- बारिश के दिनों में सबसे बड़ी समस्या नमी की होती है। घर-बाहर चिपचिपी गर्मी और नमी परेशान करती है और यहीं ह्यूमिडिटी से बैक्टीरिया पनपते हैं। ऐसे में घर की साफ-सफाई भी प्रभावित होती है। यहां तक कि पोछा लगाने के बाद घर से अजीब सी मछली जैसी स्मैल आने लगती है। घर में बदबू और कीड़े-मकोड़ों को दूर भगाना है तो पोछे के पानी में इन 10 तरह की चीजों को मिलाएं। ये जमीन को सूखा, बैक्टीरिया फ्री और चिपचिपाहट से दूर रखेंगे।फिनायल डालकर लगाएं पोछा मार्केट में फिनायल की दो वैराइटी मिलती है। आपको काले रंग वाले फिनायल को पोछे के पानी में डालकर लगाना चाहिए। इसकी खासियत होती है कि ये जमीन की नमी को तेजी से सोखती है और बैक्टीरिया फ्री बनाती है। वैसे तो इसकी महक बिल्कुल अजीब होती है और लोगों को नापसंद होती है। लेकिन एक बार इससे पोछा लग गया...