औरंगाबाद, मई 17 -- रफीगंज थाना क्षेत्र के पोगर बड़की नहर के समीप रविवार को एक अज्ञात वृद्ध व्यक्ति का शव बरामद किया गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। रविवार की शाम सात बजे तक समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि मृतक ब्लू रंग की लूंगी एवं सफेद रंग की गंजी पहने हुए था। पुलिस आस-पास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने में जुटी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। शव मिलने की घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...