पूर्णिया, अप्रैल 4 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।भवानीपुर प्रखंड के शहीदगंज पंचायत के भंगड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर दस वर्षीय बच्चे की पोखर में डूबने से मौत हो गयी। मृतक फैयाज आलम भंगड़ा गांव निवासी मो. जलाल के पुत्र था। बताया जाता है कि फैयाज अपनी मां को पानी देने खेत गया था, जहां उसकी मां गेहूं काट रही थी। मां को पानी देने के बाद वह घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में स्थित कमलदाहा पोखर के समीप उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। खेत में काम कर रहे लोगों की नजर जब उस पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत पोखर में उतरकर काफी मशक्कत के बाद बच्चे को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक फैयाज अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे भंगड़ा गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है। मां हीना खातून, दा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.