गोपालगंज, मार्च 18 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के देवापुर जाफर टोला गांव में बुधवार की सुबह पोखर में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में शहर के सरेया वार्ड नंबर पांच निवासी नागेंद्र शर्मा का 12 वर्षीय पुत्र करण कुमार और मांझागढ़ थाना क्षेत्र के देवापुर जाफर टोला गांव निवासी सुखदेव शर्मा का 12 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार शामिल हैं। बताया जाता है कि करण कुमार अपनी चचेरी बहन के घर देवापुर जाफर टोला गांव में ही रहता था। सुबह में वह दीपक कुमार के साथ घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। इसी दौरान दोनों बच्चे गांव के समीप स्थित पोखर में नहाने चले गए। जहां डूबने से उनकी मौत हो गई। दोपहर में गांव के कुछ बच्चों ने परिजनों को दोनों के पोखर में डूबने की सूचना दी। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर ...