सीतामढ़ी, मई 27 -- उत्तमचंद वर्मा सीतामढ़ी। बेलसंड थाना क्षेत्र के दमामी धाम पोखर में बुधवार सुबह डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान लोहासी पंचायत के वार्ड पांच लक्ष्मीपुर निवासी गणेश ठाकुर के पुत्र मनोज ठाकुर (35) के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- वीरपुर पोखरा में डूबने से किशोर की मौतघटनास्थल पर लोग घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार सुबह स्थानीय लोगों ने दमामी धाम पोखर में पानी के ऊपर शव उतराया देखा। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पुनि जंगो राम के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोखर से बाहर निकलवाया। यह भी पढ़ें- बंद पत्थर खदान में डूबने से युवक की मौत, गांव में मातमशव का पोस्टमार्टम बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिय...