सीतामढ़ी, जून 5 -- विनोद कुमार सोनबरसा। कन्हौली थाना क्षेत्र के बगहा गांव में बुधवार की शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां पोखर में डूबने से एक पांच वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृत बच्ची की पहचान गांव के निवासी अरुण पासवान की पुत्री पूनम कुमारी के रूप में की गई है।मिली जानकारी के अनुसार, पूनम शाम को घर से खेलने के लिए निकली थी। इसी बीच वह घर के पास ही स्थित एक पोखर के समीप चली गई, जहाँ अचानक पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में गिर गई और डूबने से उसकी मौत हो गई।काफी देर तक जब बच्ची घर वापस नहीं लौटी, तो चिंतित परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। यह भी पढ़ें- पोखर में डूबने से मासूम की गई जान, गांव में मातम इसी दौरान परिजनों को पोखर के पानी में बच्ची का शव तैरता हुआ मिला। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।सूचना मिलते ही कन्हौली थाना पुलिस...