दरभंगा, मार्च 8 -- लहेरियासराय। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के जिला स्कूल के बगल में स्थित एक पोखर में रविवार को डूबने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। वह नाका छह की रहने वाली स्व. किशोरी महतो की 80 वर्षीया पत्नी तारा देवी थी। लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि उक्त महिला की मौत संभवत: पोखरे में फिसलने से हो गई होगी। उन्होंने बताया कि उनके परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...