मोतिहारी, सितम्बर 28 -- हरसिद्धि, एसं/निसं। प्रखंड क्षेत्र के कृतपुर पंचायत के गोइठाहां वार्ड नम्बर 5 में एक 16 वर्षीय दिव्यांग युवक की मौत पोखर में डूब जाने के कारण हो गई। मृतक की पहचान मुन्नीलाल दास के दिव्यांग पुत्र अरुण कुमार के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की देर रात तक अरुण जब घर नहीं पहुंचा तो परिजनों की बेचैनी बढ़ी। वे खोजबीन में लग गए लेकिन उसका पत्ता नहीं चला। शनिवार की अहले सुबह ग्रामीणों ने देखा कि उसी के घर के सटे पोखरे में एक शव उपलाया हुआ है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना हरसिद्धि पुलिस को दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर शव को पोखर से निकाला। ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त की है कि रात्रि में वह शौच करने गया होगा तथा पैर फिसलकर पोखर में गिर गया होगा। पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सर्वेन्द्र कुमार सिन्हा ने बताया कि शव को प...