दरभंगा, मई 29 -- बिरौल। थाना क्षेत्र के नवटोल गांव में शुक्रवार को पोखर में नहाने गई 12 वर्षीया किशोरी की डूबने से मौत हो गई। मृतका मो. सफीक की पुत्री नसरीन खातून थी। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। साथ में नहा रही मृतका की सहेली ने बताया कि हम लोग नसरीन के साथ दोपहर करीब एक बजे विद्यालय के पास स्थित पोखर में नहाने गई थीं। जैसे सहेलियों के साथ पोखर में उतरी, नहाने के दौरान ही वह गहरे पानी में चली गई। जब तक साथ में नहा रही अन्य सहेलियां उसे बचाने का प्रयास करतीं, वह डूब चुकी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...