मधुबनी, नवम्बर 3 -- झंझारपुर। नगर परिषद के रक्तमाला स्थान से पूर्व स्थित भंडारी मालिकाना पोखर में लाखों रुपए की मछली अचानक मर गईं। मछली के अचानक मरने का कारण पोखर के पानी में जहर देने की बात सामने आई है। पोखर जहर कांड में 8 लाख से अधिक कीमत के मछली नष्ट होने का दावा किया जा रहा है। पोखर के पट्टाधारी मल्लाह सुनील मुखिया ने पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। अपने आवेदन में उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर की सुबह पोखर का मछली मरकर उपलाने की सूचना पर वह अपने पट्टेदारों के साथ पोखर पर पहुंचे तो देखा पूरे पोखर में मछली पानी में उपला रही थी। मर रही थी। सैकड़ों लोग मछली निकाल कर ले जा रहे थे। पोखर के किनारे कई जगह पर मछली मारने के जहर की खाली डिब्बा फेंकी हुई दिखी। सभी डिब्बा को एकत्रित किया। मरी हुई मछली को भी एकत्रित किया। तत्काल पुलिस को...